पथरदेवा में खनुआ नदी में कृषि मंत्री ने छोड़े हजारों मछली के बच्चे

पथरदेवा विधानसभा क्षेत्र के खनुआ नदी घाट पर कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने रिवर रैंचिंग कार्यक्रम के तहत हजारों मछली के बच्चे छोड़े। इस कार्यक्रम का उद्देश्य नदी में मछलियों की संख्या बढ़ाना और मछुआरों की आजीविका को सशक्त बनाना है।