देवरिया में कृषि मंत्री ने प्राविधिक सहायकों को किसानों से संवाद करने का दिया निर्देश
उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने बैतालपुर स्थित कृषि प्रशिक्षण केंद्र में नवनियुक्त प्राविधिक सहायकों को निर्देश दिया कि वे कार्यालयों तक सीमित न रहें और किसानों से सीधे संवाद करें। उन्होंने सरकारी योजनाओं का लाभ हर पात्र किसान तक पहुंचाने पर जोर दिया।