गोरखपुर AIIMS की निदेशक को निजी अस्पताल में भर्ती होना पड़ा

गोरखपुर AIIMS की कार्यकारी निदेशक डॉ. विभा दत्ता की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें निजी अस्पताल भेजा गया। एम्स में कैथ लैब की सुविधा न होने के कारण उन्हें यह कदम उठाना पड़ा, जबकि कैथ लैब का 70 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है।