वाराणसी: एयर शो के कारण बाबतपुर एयरपोर्ट पर उड़ानें प्रभावित, 26 तक पाबंदी

वाराणसी के बाबतपुर एयरपोर्ट पर एयर शो के चलते 19 से 26 अक्टूबर तक रोजाना सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक विमानों की लैंडिंग और टेकऑफ पर रोक है। इस दौरान कई उड़ानें रद्द और रीशेड्यूल की गई हैं।