गाजीपुर के अजित सिंह उर्फ बुलट बाबा को राष्ट्रीय गोरक्षा वाहिनी का प्रदेश प्रभारी नियुक्त किया गया

गाजीपुर के बिरनो निवासी अजित सिंह उर्फ बुलट बाबा को राष्ट्रीय गोरक्षा वाहिनी गौसेवा संघ ने उत्तर प्रदेश का प्रदेश प्रभारी मनोनीत किया है। यह जिम्मेदारी उन्हें संगठन के विस्तार और गोसेवा के कार्यों को गति देने के उद्देश्य से सौंपी गई है।