आज़मगढ़राजनीति

लखनऊ: अखिलेश यादव ने भाजपा पर फर्जी वोट बनाने का आरोप लगाया

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान भाजपा पर आरोप लगाया कि उसने आजमगढ़ सदर विधानसभा क्षेत्र में एक व्यक्ति के नाम पर 10 वोट दर्ज किए हैं। उन्होंने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठाते हुए कहा कि एसआईआर प्रक्रिया में करोड़ों रुपये खर्च होने के बावजूद मतदाता सूची में अनियमितताएं बनी हुई हैं।