देवरियाखेल

देवरिया के अक्षत साईं गुप्ता ने राष्ट्रीय अंडरवाटर स्विमिंग में जीता कांस्य

देवरिया के अक्षत साईं गुप्ता ने पुणे में आयोजित राष्ट्रीय अंडरवाटर स्विमिंग प्रतियोगिता में 50 मीटर स्पर्धा में तीसरा स्थान हासिल कर कांस्य पदक जीता। उनके इस प्रदर्शन के आधार पर उनका चयन दिसंबर में चीन में होने वाली अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए भारतीय टीम में हुआ है।