मऊशिक्षा

मुहम्मदाबाद गोहना के अलाउद्दीनपुर में डिजिटल लाइब्रेरी का उद्घाटन

मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार योजना के तहत मुहम्मदाबाद गोहना के अलाउद्दीनपुर ग्राम पंचायत में 9.79 लाख रुपये की लागत से डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम डिजिटल लाइब्रेरी का उद्घाटन किया गया। इस लाइब्रेरी में कंप्यूटर, इंटरनेट और प्रतियोगी परीक्षाओं की किताबें उपलब्ध हैं।