गाजीपुर: मरदह सीएचसी में वृद्ध को एक्सपायर्ड बोतल चढ़ाने का मामला
गाजीपुर के मरदह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक वृद्ध मरीज को एक्सपायर्ड डेक्सट्रोज की बोतल चढ़ाने का आरोप लगा है। परिजनों के हंगामे के बाद स्वास्थ्यकर्मियों ने बोतल बदलकर मरीज को जिला मेडिकल कॉलेज रेफर किया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।