गोरखपुर में दहेज उत्पीड़न के चार मामले, पुलिस ने दर्ज किए केस
गोरखपुर में दहेज उत्पीड़न के चार मामले सामने आए हैं। नेवरा, गुरौली, सिधेगौर और फुलवरिया गांव की महिलाओं ने अपने पति और ससुराल वालों पर प्रताड़ना, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने सभी मामलों में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।