रसड़ा में कोटेदार पर राशन वितरण में धांधली का आरोप, एसडीएम को शिकायत

बलिया के रसड़ा तहसील की ग्राम पंचायत बस्तौरा में ग्रामीणों ने कोटेदार रामविलास राजभर पर राशन वितरण में धांधली और कम तौल का आरोप लगाया है। उन्होंने उपजिलाधिकारी को शिकायती पत्र सौंपकर कार्रवाई की मांग की है।