गाजीपुर: दहेज के लिए विवाहिता को प्रताड़ित करने का मामला, पति समेत 5 पर केस

गाजीपुर के रेवतीपुर में सुभाष सिंह यादव ने अपनी पुत्री को दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पति पप्पू यादव समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।