देवरिया: पैरामेडिकल इंस्टीट्यूट के छात्रों ने प्रमाणपत्र न मिलने का आरोप लगाया
देवरिया के सलेमपुर स्थित एक निजी पैरामेडिकल इंस्टीट्यूट के छात्रों ने एएनएम और जीएनएम कोर्स पूरा करने के बावजूद दो साल से प्रमाणपत्र न मिलने की शिकायत की है। छात्रों ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।