देवरिया में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के खिलाफ अधिवक्ताओं का प्रदर्शन जारी

देवरिया सदर तहसील बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अनिमेष वर्मा के तानाशाहीपूर्ण रवैये और राजस्व मामलों के निस्तारण में देरी के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि समस्याओं का समाधान नहीं हुआ, तो 28 अक्टूबर से उग्र आंदोलन करेंगे।