मऊअपराध और कानून

मऊ में शादी समारोह के दौरान हाईटेंशन तार की चपेट में आने से तीन की मौत

मऊ के डोमनपुरा इस्लामाबाद मोहल्ले में शादी के घर में टेंट लगाते समय हाईटेंशन बिजली तार की चपेट में आने से दूल्हे के भाई और दो टेंट कर्मचारियों की मौत हो गई। ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने पीड़ित परिवारों को एक-एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की।