देवरिया में गो-तस्करों ने पुलिसकर्मियों पर पिकअप चढ़ाई, एक सिपाही घायल

देवरिया के बनकटा थाना क्षेत्र में गुरुवार को गो-तस्करों ने पुलिसकर्मियों पर पिकअप चढ़ाकर रौंदने का प्रयास किया, जिसमें एक सिपाही घायल हो गया। पुलिस ने पिकअप को पकड़कर चालक को गिरफ्तार किया और चार गोवंश बरामद किए।