बलिया में प्रसव के बाद महिला की मौत, एएनएम गिरफ्तार
बलिया जिले के बीबी टोला में प्रसव के बाद 25 वर्षीय शबीना खातून की मौत के मामले में पुलिस ने एएनएम लक्ष्मी देवी को गैर इरादतन हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है। परिजनों का आरोप है कि प्रसव के दौरान लापरवाही के कारण महिला की हालत बिगड़ी और अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई।