जमानियां के कुणाल सिंह ने जूनियर नेशनल तीरंदाजी में दो रजत पदक जीते
गाजीपुर के जमानियां ब्लॉक के कुणाल सिंह ने जयपुर में आयोजित 46वीं एनटीपीसी जूनियर नेशनल तीरंदाजी चैंपियनशिप में रैंकिंग राउंड और मिक्स्ड टीम इवेंट में दो रजत पदक जीतकर जिले का मान बढ़ाया है। उनकी इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी का माहौल है।