आजमगढ़ में जाली नोट देकर शराब खरीदने के मामले में आरोपी गिरफ्तार

आजमगढ़ के रौनापार थाना क्षेत्र में जाली नोट देकर शराब खरीदने के मामले में पुलिस ने पंकज राय उर्फ विनय कुमार राय को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 100 रुपये का एक नकली नोट बरामद हुआ है।