गाजीपुर: विनीत राय हत्याकांड के आरोपियों शंकर पांडेय और आलोक दुबे की संपत्तियां होंगी कुर्क

गाजीपुर में बिंदु होटल के मालिक के बेटे विनीत राय की हत्या के मामले में फरार आरोपियों शंकर पांडेय और आलोक दुबे की संपत्तियों को कुर्क करने की कार्रवाई शुरू की गई है। दोनों पर एक-एक लाख रुपये का इनाम घोषित है और उन्हें भगोड़ा घोषित करने की तैयारी भी चल रही है।