वाराणसीखेल

वाराणसी के खिलाड़ियों ने यूपी मास्टर्स एथलेटिक्स में जीते 12 पदक

लखनऊ में आयोजित 34वीं उत्तर प्रदेश मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप में वाराणसी के खिलाड़ियों ने कुल 12 पदक जीते, जिनमें आठ स्वर्ण, तीन रजत और एक कांस्य शामिल हैं। रामधनी पटेल ने 75+ आयु वर्ग में दो स्वर्ण और एक रजत पदक जीते।