खुखुंदू में पड़ोसियों ने दंपती और माता-पिता पर हमला किया

खुखुंदू के बंजरिया गांव में शुक्रवार को मामूली विवाद के चलते पड़ोसियों ने दंपती और उनके माता-पिता पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस हमले में चारों गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें पिता बाल किशुन गोड़ बेहोश हो गए।