गाजीपुर में भूमि विवाद के दौरान पुलिस टीम पर हमला, उपनिरीक्षक समेत 5 घायल

गाजीपुर के चक कमरौउरा गांव में भूमि की पैमाइश के दौरान राजस्व और पुलिस टीम पर पथराव हुआ। हमले में उपनिरीक्षक रामानंद सिंह समेत पांच लोग घायल हुए हैं, जिनका इलाज चल रहा है। इस मामले में 24 नामजद और 30 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।