खामपार में बोलेरो से पुलिसकर्मियों को कुचलने की कोशिश, चार तस्कर गिरफ्तार
खामपार में भिंगारी ओवरब्रिज के पास शराब लदी बोलेरो को रोकने के प्रयास में चालक ने पुलिसकर्मियों पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की, जिसमें एक पुलिसकर्मी घायल हो गया। पुलिस ने चालक समेत चार तस्करों को गिरफ्तार कर 45 लीटर अवैध शराब बरामद की।