अयोध्या दीपोत्सव के लिए 6 से 8 नवंबर तक यातायात डायवर्जन योजना लागू

अयोध्या में दीपोत्सव के आयोजन के मद्देनजर 6 नवंबर की मध्यरात्रि से 8 नवंबर तक यातायात डायवर्जन योजना लागू रहेगी। भारी वाहनों के लिए विशेष मार्ग निर्धारित किए गए हैं और शहर में यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है।