आजमगढ़: भूमि विवाद में कार्रवाई न होने से युवक ने थाने में पिया जहर

आजमगढ़ के बरदह थाने में भूमि विवाद में कार्रवाई न होने से परेशान युवक वतन राय ने शुक्रवार को थाने में जहरीला पदार्थ पी लिया। उसने वीडियो बनाकर पुलिस को अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराया। युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।