आजमगढ़: अईनिया गांव में 30 मीटर सार्वजनिक रास्ता अवरुद्ध करने का आरोप, प्रदर्शन

आजमगढ़ के अईनिया गांव के ग्रामीणों ने 30 मीटर सार्वजनिक रास्ते के निर्माण को रोकने के खिलाफ कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। उन्होंने एडीएम प्रशासन को ज्ञापन देकर रास्ते का निर्माण पूरा कराने और बाधा डालने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।