आजमगढ़ में नवरात्रि के अवसर पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित
आजमगढ़ के जहानागंज में नवरात्रि और दशहरा के अवसर पर एसकेडी संस्थान में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान मां दुर्गा की झांकियों और रामलीला के मंचन ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।