आजमगढ़: पुलिस पर तोड़फोड़ और महिलाओं से अभद्रता का आरोप, सुभासपा ने थाने का घेराव किया
आजमगढ़ के सोफीगढ़ गांव में पुलिस की कार्रवाई के खिलाफ सुभासपा कार्यकर्ताओं ने अहरौला थाने का घेराव किया। आरोप है कि पुलिस ने चार घरों में तोड़फोड़ की और महिलाओं के साथ अभद्रता की। हिरासत में लिए गए पांच लोगों को बाद में छोड़ दिया गया।