आजमगढ़: शादी का झांसा देकर 15 वर्षीय किशोरी का अपहरण करने वाला गिरफ्तार

आजमगढ़ जिले में महराजगंज थाना पुलिस ने 15 वर्षीय किशोरी को शादी का झांसा देकर भगाने के मामले में आरोपी संतोष चौहान को गिरफ्तार किया है। आरोपी को देउरपुर मोड़ के पास से पकड़ा गया और किशोरी को सकुशल बरामद किया गया है।