आजमगढ़ में 14 करोड़ का महाबजट मंजूर, सड़कें और जल निकासी सुधारने की योजना

आजमगढ़ नगर पालिका क्षेत्र के 25 वार्डों में बुनियादी सुविधाओं के लिए 14 करोड़ रुपये का बजट मंजूर किया गया है। इस बजट से सड़कें, गलियां, पथ प्रकाश और पेयजल व्यवस्था को दुरुस्त किया जाएगा।