आजमगढ़: युवक परवेज का शव बैंक के सामने मिला, हत्या का आरोप

आजमगढ़ के अहरौला थाना क्षेत्र के माहुल बाजार में सोमवार सुबह 35 वर्षीय परवेज का शव मिला। परिजनों ने गांव के दो युवकों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।