आजमगढ़ शंभूपुर कांड: पीड़ित परिवारों को मिलेगी मुख्यमंत्री राहत राशि

आजमगढ़ के शंभूपुर गांव में 21 सितंबर को हुई घटना में जान गंवाने वाले तीन परिवारों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आर्थिक सहायता की घोषणा की है। मृतक परिवारों को पांच-पांच लाख रुपये और दो नाबालिग बच्चियों को ढाई-ढाई लाख रुपये की सहायता दी जाएगी।