आजमगढ़: शिवम पाल सड़क दुर्घटना में 50 लाख मुआवजे की मांग, FIR रद्द करने की अपील

सोशलिस्ट किसान सभा ने आजमगढ़ के फूलपुर में शिवम पाल की सड़क दुर्घटना में मौत के मामले में 50 लाख रुपये मुआवजे और घायल नितिन के बेहतर इलाज की मांग की। संगठन ने न्याय मांगने वालों पर दर्ज केस रद्द करने और गिरफ्तारी पर रोक लगाने की भी अपील की।