आजमगढ़: सिधारी पुलिस ने 24 घंटे में गोरखपुर रेलवे स्टेशन से दो लापता किशोरों को बरामद किया

आजमगढ़ के थाना सिधारी पुलिस ने 14 अक्टूबर को लापता हुए दो किशोरों को 24 घंटे के भीतर गोरखपुर रेलवे स्टेशन से सकुशल बरामद कर लिया। किशोरों के परिजनों ने राहत की सांस लेते हुए पुलिस का आभार व्यक्त किया।