आजमगढ़: दुर्गा पूजा के भंडारे में दो पक्षों में पथराव, 11 घायल
आजमगढ़ के अहरौला थाना क्षेत्र के आलमपुर गांव में दुर्गा पूजा के भंडारे के दौरान दो पक्षों में विवाद के बाद पथराव हुआ, जिसमें 11 लोग घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अहरौला में भर्ती कराया गया है और पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लिया है।