आजमगढ़: राशन वितरण में देरी, कार्डधारक 5 नवंबर तक खाली लौटे
आजमगढ़ के अनंतपुरा इलाके में स्वर्गीय त्रिभुवन यादव की सहकारी सस्ते गल्ले की दुकान पर 5 नवंबर तक राशन का वितरण नहीं हुआ। कार्डधारकों का आरोप है कि अक्टूबर में अंगूठा लगवाने के बावजूद दुकान बंद रही, जिससे उन्हें निराश होकर लौटना पड़ा।