आजमगढ़: मूकबधिर युवक शाहरुख खान की गला रेतकर हत्या

आजमगढ़ के गंभीरपुर थाना क्षेत्र के गौरी गांव में 30 वर्षीय मूकबधिर युवक शाहरुख खान की गला रेतकर हत्या कर दी गई। उसका शव बुधवार सुबह नट बस्ती के पास मिला। पुलिस ने मामले की जांच के लिए आठ टीमें गठित की हैं।