आजमगढ़: शादी की जिद पर 200 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ी युवती, पुलिस ने सुरक्षित उतारा

आजमगढ़ के जीयनपुर क्षेत्र में एक युवती ने शादी की जिद को लेकर 200 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गई। पुलिस और परिजनों ने एक घंटे की मेहनत के बाद उसे सुरक्षित नीचे उतारा। युवती ने जिस युवक से शादी की बात की थी, उसने इनकार कर दिया था।