पथरदेवा में टेंडर विवाद के तीन ठेकेदारों को मिली जमानत
पथरदेवा नगर पंचायत में टेंडर प्रक्रिया को लेकर हुए विवाद में गिरफ्तार तीन ठेकेदारों धीरज, करुणेश मिश्रा और वेद दुबे को जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने एक-एक लाख रुपये के बंधपत्र पर जमानत दी है। मामला 8 अक्टूबर का है जब अधिशासी अधिकारी और ठेकेदारों के बीच विवाद हुआ था।