बलिया: रसड़ा में प्रशासन ने बाल विवाह को रोका, लिया लिखित घोषणा-पत्र

बलिया जनपद के रसड़ा क्षेत्र में प्रशासन और पुलिस ने बाल विवाह को रोकने के लिए त्वरित कार्रवाई की। संबंधित परिवार से बाल विवाह प्रतिषेध कानून की जानकारी देकर भविष्य में ऐसा न करने की शपथ दिलाई गई और लिखित घोषणा-पत्र लिया गया।