बलिया: बांसडीह के 778 किसानों को बाढ़ और चक्रवात से फसल क्षति का मुआवजा मिला
बांसडीह तहसील में अर्नब चक्रवात और बाढ़ से प्रभावित 778 किसानों के खातों में कुल 34 लाख 98 हजार 627 रुपये की फसल मुआवजा राशि भेजी गई है। प्रशासन ने सर्वे के बाद मुआवजे की राशि सीधे किसानों के खातों में ट्रांसफर की है।