बलिया: ईंट रखने के विवाद में घायल बुजुर्ग की मौत, आरोपी हिरासत में

बलिया के खेजुरी थाना क्षेत्र के जिगिरिसंड गांव में रास्ते पर ईंट रखने को लेकर विवाद में घायल देवेंद्र यादव (60) की मौत हो गई। परिजनों ने पड़ोसियों पर मारपीट का आरोप लगाया है, जिसके बाद पुलिस ने नामजद आरोपी को हिरासत में लिया है।