बलिया: उजियार में श्रीमद्भागवत महायज्ञ का शुभारंभ, हजारों श्रद्धालुओं ने लिया भाग

बलिया के उजियार गांव में 20 अक्टूबर को श्रीमद्भागवत महायज्ञ एवं कथा का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लिया और गंगा जल भरकर पूजा-अर्चना की। कथा 20 से 26 अक्टूबर तक चलेगी।