गोरखपुर: बैंक मैनेजर से मारपीट के मामले में दो गिरफ्तार, प्राथमिकी दर्ज

गोरखपुर के गोलघर मल्टीलेवल पार्किंग में यूनियन बैंक के मुख्य प्रबंधक मनीष सिंह के साथ मारपीट के मामले में कैंट पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों पर शांतिभंग का चालान किया गया है और चार अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।