देवरिया में अवैध गोदाम पर छापा, 35 क्विंटल पटाखे जब्त

देवरिया जिले के भटनी थाना क्षेत्र के मिश्रौली दीक्षित गांव में प्रशासन ने अवैध पटाखों के भंडारण के खिलाफ छापेमारी की। इस दौरान 35 क्विंटल पटाखे जब्त किए गए और गोदाम संचालक के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।