वाराणसी में 529वें भरत मिलाप का आयोजन, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़
वाराणसी के नाटी इमली मैदान में 529वें भरत मिलाप महोत्सव का आयोजन हुआ, जहाँ 14 वर्षों के वनवास के बाद प्रभु श्रीराम और भरत का भावुक मिलन हुआ। इस अवसर पर हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लिया और जयकारों के बीच चारों भाइयों का मिलन देखा।