बीएचयू: ज्योतिष विभाग से 200 पुरानी थीसिस चोरी, रद्दी में बेचे जाने का मामला
काशी हिंदू विश्वविद्यालय के ज्योतिष विभाग से करीब 200 पुरानी थीसिस चोरी होने का मामला सामने आया है। आरोप है कि दो कर्मचारियों ने इन्हें कबाड़ी को बेच दिया, जिसके बाद कुछ थीसिस वापस आलमारी में रखी गईं। छात्रों ने जांच की मांग की है।