मऊ में सड़क हादसे में युवक अनीस राजभर की मौत, सऊदी से लौटने के बाद हुआ हादसा
मऊ के घोसी कोतवाली क्षेत्र में शनिवार को सड़क हादसे में 19 वर्षीय अनीस राजभर की मौत हो गई। वह हाल ही में सऊदी अरब से कमाकर घर लौटे थे और लुदुही के पास एंबुलेंस को ओवरटेक करते समय पिकअप में पीछे से जा घुसे।