देवरिया में बाइक सवार बदमाशों ने महिला का मंगलसूत्र छीना

देवरिया के गौरीबाजार-रुद्रपुर मार्ग पर मंगलवार शाम बाइक सवार दो बदमाशों ने संगीता देवी का मंगलसूत्र छीन लिया। भाई अजय निषाद की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।